NHAI क्या हैं और NHAI में जॉब कैसे पाएँ ( NHAI kya hai aur NHAI me job kaise paye)

 

              आप लोगो मे से शायद कोई ही कोई ऐसा होगा कि जो कभी शहर में नहीं गया होगा। यदि गया होगा तो आपने विभिन्न प्रकार के मार्ग को देखा हैं। जैसे- 2 लेन, 4 लेन , 6 लेन आदि। तो अपने कभी सोचा हैं कि ये जो  बड़ी-बड़ी मार्ग होते हैं जैसे-राष्ट्रीय राजमार्ग(national highway)। इनका निर्माण कौन करता हैं । और जो विभाग इसका निर्माण करता हैं उसमे आप जॉब कैसे पा सकते हैं। इसी बारे मे हम आगे बात करेंगे इस पोस्ट में।

1.NHAI क्या हैं
2.NHAI का कार्य
3. NHAI में नौकरी के लिये योगताएँ
4. NHAI में जॉब पाने की प्रक्रिया
5. NHAI विभाग मे विभिन्न पद
6. NHAI मे वेतन कितना?
7. NHAI में जॉब्स पाने के लिए आवेदन कैसे?
8.तैयारी कैसे और कहा करे?

  


                          NHAI क्या है-

            NHAI का फुल फॉर्म भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( National highway authority of india)  होता हैं। इसका स्थापना 1988 में हुआ था। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में हैं। देश में राष्ट्रीय राजमार्गों (एक्सप्रसे मार्गों सहित) की कुल लम्बाई 1,00,087.08 कि.मी. है।

📝सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री - नितिन गटकरी हैं
📝सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अध्यक्ष(chairman) डॉ सुखवीर सिंह संधू हैं

                       NHAI का कार्य

       NHAI का प्रमुख निम्न प्रकार के होते हैं। 

1.  इस प्राधिकरण का कार्य  राजमार्गो का सर्वेक्षण, रख-रखाव, विकास और प्रबन्धन करना हैं।
2.  इस प्राधिकरण का कार्य राजमार्गो के निकट स्थित कार्यालयों, होटल, रेस्ट रूम का निर्माण करना और प्रबंधन करना हैं।
3.  इस प्राधिकरण का कार्य इसमे कार्य करने वालों कर्मचारियों के लिए आवासीय भवनों का निर्माण करना।
4.  इस प्राधिकरण का कार्य राजमार्गो का उपयोग करने वालों को सुविधा और आराम प्रदान करना हैं। जिससे ट्रैफ़िक का आवागमन सुगम बना रहे।
5. राजमार्गो से संबंधित मामलों पर केंद्र सरकार को सलाह देना।

     NHAI में नौकरी के लिये योगताएँ

NHAI में जॉब करने के लिये निम्न योगताएँ जरूरी हैं-
1. आवेदक के पास ग्रेजुेएशन निम्न में से किसी एक विषय से उतीर्ण होना अनिवार्य हैं- physics, chemestry, mathematics, batany, zoology, husvandry and veternary science  
2. इस योगताएँ के अतिरिक्त यदि आवेदक इंजीनियरिंग (b.tech ) किया हो , तो वह भी भर सकता हैं फॉर्म।
3. इसके अलावा अलग अलग पोस्ट के लिए योगताएँ भी अलग होता हैं। कुछ पोस्ट प्रोमोशन पर होता हैं। जिसमे कुछ वर्षो का अनुभव की मांग होती हैं।

        NHAI में जॉब पाने की प्रक्रिया:

NHAI में विभिन्न प्रकार के पोस्ट होते हैं उनमें से बहुत पोस्ट पर नियुक्ति प्रोमोशन के आधार पर होता हैं।
और कुछ पोस्ट की नियुक्ति deputation के आधार पर होता हैं।
  
   आपके मन में अब प्रश्न आ रहा होगा कि deputation क्या होता हैं। Deputation का अर्थ प्रतिनियुक्ति होता है। अर्थात किसी एक विभाग से दूसरे विभाग में कुछ मानक योगताएँ के आधार ओर नियुक्ति।

    और कुछ पोस्ट के लिये NHAI के द्वारा परीक्षा कराया जाता हैं। जिसकी वकन्सी समय समय पर NHAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर आती रहती हैं।
Deputation के आधार पर नियुक्ति पर सैलरी पर कोई फर्क नही पड़ता हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप nhai.gov.in पर जाकर ले सकते हैं।
    
         NHAI विभाग मे विभिन्न पद:

     NHAI  विभाग के विभिन्न पद निम्न हैं-

1. Chief general manager ( CGM)
2.General manager (GM)
3. Deputy general manager (DGM)
4. Manager
5. Deputy manager ( acounts officer)
6. Assistant manager( Jr. Acounts officer)
7. Assistant manager ( technical)


             NHAI मे वेतन कितना?

        अब हमारे मन में यह प्रश्न होगा कि आखिर NHAI में जॉब करने वालों की सैलरी कितनी होती हैं। NHAI विभाग में विभिन्न पद हैं और सभी पदों की सैलरी भी अलग अलग होती हैं।

1.Chief general manager ( CGM) -  
                   37,400-67,000+GP  10,000
2.General manager (GM)-
                     37,400-67,000+ GP-8,700
3. Deputy general manager (DGM)-  
                     15,600-39,100+GP-7,600    
4. Manager -
                   15,600-39,100+GP-6,600
5. Deputy manager ( acounts officer) :
                  15,600-39,100+GP-5,400
6. Assistant manager( Jr. Acounts officer)
                   -9,300»34,800+ GP- 4,800
7. Assistant manager ( technical) -
                    9,300-34,800+ GP- 4,600
                                    

♂️ जहाँ GP- ग्रेड पे

        NHAI में जॉब्स पाने के लिए आवेदन कैसे?

         NHAI में जॉब पाने के लिये आवेदन की सूचना NHAI की ऑफिशियल वेबसाइट  nhai.gov.in पर मिलती हैं ।  आवेदन करने के लिए आपको इस वेबसाइट के पेज के दाहिने तरफ थ्री डॉट पर click करने पर आपको कही vacancy लिखा हुआ दिखेगा। उस पर जैसे ही आप click करोगे आपको पूरी जनकारी मिल जायेगी कि कितना पोस्ट खाली हैं और उसके सामने apply now पर click करके आवेदन कर सकते हैं।
    
        तैयारी कैसे और कहा करे? 

         NHAI में जॉब पाने के लिये तैयारी करने के लिए आपके पास तमाम तरीका हैं। जिसमे आप  अपने नजदीकी शहर में जाकर किसी बेस्ट कोचिंग में दाखिला लेकर कर सकते हैं। इसके साथ किसी अच्छे शहर जैसे- दिल्ली, इलाहाबाद, वाराणसी, पटना आदि शहर में जाकर कोचिंग कर सकते हैं।

      इसके अतिरिक्त आप घर बैठे भी online स्टडी भी कर सकते हैं। Online स्टडी के लिए विशेष कोचिंग प्लेटफॉर्म निम्न हैं-

1. Unacademy
2.wi-fi study
        
       इन चैनल के अतिरिक्त भी बहुत चैनल हैं जहा आप तैयारी कर सकते हैं। 


        आज के पोस्ट मे बस इतना ही यदि आपका इस पोस्ट के बारे में कोई सवाल हो तो आप हमसे कॉमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं । हमे आपको जवाब देकर खुशी होंगी। 

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

दोस्तों आपको यह पोस्ट कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं