सहायक समीक्षा अधिकारी कैसे बने।( assistant review officer kaise bane)

 


          नमस्कार दोस्तो कैसे हैं आप लोग । उम्मीद करता हूँ आप लोग अच्छे होंगे। आपने कभी न कभी उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) का नाम तो सुना ही होगा। जिसमे में एक पद सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO-assistant review officer) का भी होता हैं। तो हम आज इसी पद के बारे में आगे चर्चा करेंगे।
  
  

1. सहायक समीक्षा अधिकारी का कार्य

2. सहायक समीक्षा अधिकारी के लिये योगताएँ

3. सहायक समीक्षा अधिकारी बनने की प्रक्रिया

4. सहायक समीक्षा अधिकारी का वेतन कितना?

5. सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए आवेदन कैसे?

6. तैयारी कैसे और कहा करे?


 सहायक समीक्षा अधिकारी का कार्य


     सहायक समीक्षा अधिकारी के विभिन्न कार्य होते हैं-

1. UPPCL विभाग में सेक्शन वाइस फ़ाइल

    रिकॉर्ड को मैन्टैन् करना
2. डिमांड लेटर तैयार करना और आगे भेजना

3. अपने से नीचे कार्यरत कर्मचारी 

    की सहायता करना

4. इन कार्यो के अलावा इस विभाग द्वारा 

    निकलने वाली  भर्ती के लिये विज्ञापन

    निकलना तथा परीक्षा कराने में

    सहायता प्रदान करना। 


5. विभाग में विवरण पत्र तैयार करना और

    आगे भेजना

 सहायक समीक्षा अधिकारी के लिये योगताएँ

    सहायक समीक्षा अधिकारी बनने के लिए निम्न योगताएँ अनिवार्य हैं-
1.  आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त 

     यूनिवर्सिटी से  ग्रेजुेएशन से किया होना 

     अनिवार्य हैं।
2. कंप्यूटर पर हिंदी टंकण (typing) में 

     न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट गति होना 

    अनिवार्य हैं।

3. आवेदक का आयु 21-40 वर्ष के बीच 

     होना चाहिए

📝-   इसके अतिरिक्त अनुसूचित 

        जनजाति,अनुसूचित  जातियों, आर्थिक

        रूप से कमजोर वर्गो के लिये आयु मे 5

         वर्ष की छुट होती हैं



   सहायक समीक्षा अधिकारी बनने की प्रक्रिया

         सहायक समीक्षा अधिकारी बनने के लिये दो चरण होते हैं। जो निम्न हैं-

1.  लिखित परीक्षा ( CBT based)
2. हिंदी टंकण (Hindi typing)

1. लिखित परीक्षा (CBT based)

         सहायक समीक्षा अधिकारी बनने के लिये पहले चरण मे लिखित परीक्षा होता हैं। यह CBT ( computer based test) आधारित परीक्षा होता हैं। यह पेपर हिन्दी और अंग्रेजी दोनो में होता हैं।
        यह लिखित परीक्षा में भी दो भाग होते हैं।

पहला भाग:   

         पहले भाग में NIELIT  के 'O' स्तर के कंप्यूटर ज्ञान के आधार पर एक पेपर होता हैं। जिसमे 50 प्रश्न  विकल्पीय आते हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता हैं। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती की जाती हैं। इस भाग मे परिणाम 20 अंक  कम प्राप्त करना अनिवार्य हैं। इससे कम होने पर आप दूसरे भाग मे प्रवेश नही पा सकते हैं।

  दूसरा भाग:

          लिखित परीक्षा  के  दूसरे भाग मे प्रवेश करने वाले परीक्षार्थी को CBT आधारित पेपर होता हैं जिसमे 200 प्रश्न आते हैं । जो विकल्पीय होता हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता हैं। और प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती की जाती हैं। इस पेपर में निम्न विषय से प्रश्न आते हैं।

1.   सामान्य अध्ययन                    -  20 प्रश्न
2.  तार्किक ज्ञान                         -   40 प्रश्न
3.  सामान्य हिंदी(इंटरमीडिएट उच्च स्तर)  - 70 प्रश्न
4.  सामान्य अंग्रेजी(इंटरमीडिएट उच्च स्तर)-  70प्रश्न
                                    कुल  = 200 प्रश्न

         इस लिखित परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट बनती हैं । इसको पास  करने वाले परीक्षार्थी अगले चरण हिंदी टंकण (टाइपिंग) के लिये योग्य हो जाते हैं।

2. हिंदी टंकण ( hindi typing)

        लिखित परीक्षा पास करने वाले परीक्षार्थी हिंदी टंकण टेस्ट में भाग लेते हैं । यह टेस्ट 5 मिनट का होता है। इसमे टाइपिंग की स्पीड कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए। नही तो आप बाहर हो जायेंगे। यह चरण कंप्यूटर Kruti  Dev 010 या 016 front me मे ली जाएगी।
        अंत में इसको पास करने के  बाद आप सहायक समीक्षा अधिकारी बनने योग्य हो जाते हैं।

📝-  हिंदी टंकण टेस्ट किसी एक निर्धारित 

      तिथि को देना होता हैं। यदि आप उस 

      तिथि पर नही जाते हैं तो आप वंचित रह

       जाते हैं


📝- 200 अंको की लिखित परीक्षा में 2 या

      2 से अभियार्थी के समान अंक प्राप्त होने

      की स्थिति में जिसकी उम्र अधिक होगा 

       उसे अगले चरण के योग्य हो जायेगा।

    सहायक समीक्षा अधिकारी का वेतन कितना?

         अब आपके अंदर ही अंदर सोच रहे होंगे कि सहायक समीक्षा अधिकारी (assistant review officer) की वेतन कितना होता हैं। तो आपको बता दे कि लेखा लिपिक की सैलरी ( वेतन)  36,800 रुपये  होता हैं। इसके साथ साथ अन्य भत्ते(allowonce) भी मिलते हैं। जिसका आप लाभ उठा सकते हैं।

  सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए आवेदन कैसे?

  
         सहायक समीक्षा अधिकारी के पद के लिए आवेदन की सूचना सबसे पहले sarkariresult.com अथवा UPPCL की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलती हैं। आप चाहे तो किसी भी दोनों मे से एक वेबसाइट से फॉर्म भर सकते हैं। इसका भर्ती हर वर्ष आता हैं। फॉर्म कैसे भरते हैं इसकी जानकारी आपको sarkariresult.com या UPPCL की वेबसाइट पर मिल जायेगी। इसके अतिरिक्त आप किसी दुकान(cyber) से भी करा सकते हैं

            तैयारी कैसे और कहा करे?

        सहायक समीक्षा अधिकारी की  तैयारी करने के लिए आपके पास तमाम तरीका हैं। जिसमे आप  अपने नजदीकी शहर में जाकर किसी बेस्ट कोचिंग में दाखिला लेकर कर सकते हैं। इसके साथ किसी अच्छे शहर जैसे- दिल्ली, इलाहाबाद, वाराणसी, पटना आदि शहर में जाकर कोचिंग कर सकते हैं।

         इसके अतिरिक्त आप घर बैठे भी online स्टडी भी कर सकते हैं। Online स्टडी के लिए विशेष कोचिंग प्लेटफॉर्म निम्न हैं-

1. Unacademy
2.wi-fi study

        
          इन चैनल के अतिरिक्त भी बहुत चैनल हैं जहा आप तैयारी कर सकते हैं। और online में बिना खर्चो के आप आसानी से तैयारी कर सकते हैं।

         तो दोस्तो आज के पोस्ट में बस इतना ही यदि आपके मन में कोई सवाल या सुझाव हो,तो आप हमे कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताये। हमें आपका जवाब देने में बहुत अच्छा लगेगा

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

दोस्तों आपको यह पोस्ट कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं