नमस्कार दोस्तो कैसे हैं आप लोग । उम्मीद करता हूँ आप लोग अच्छे होंगे। आपने कभी न कभी उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) का नाम तो सुना ही होगा। जिसमे में एक पद लेखा लिपिक (account clerk) का भी होता हैं। तो हम आज इस पोस्ट "लेखा लिपिक क्या होता हैं और लेखा लिपिक कैसे बने " इसी पद के बारे में आगे चर्चा करेंगे । और जानेंगे की एक लेखा लिपिक की सैलरी कितनी होती है। लेखा लिपिक बनने के लिए योगताएँ और तैयारी कैसे करे।
- लेखा लिपिक के कार्य
- लेखा लिपिक बनने के लिये चरण
- लेखा लिपिक का वेतन ( सैलरी )
- लेखा लिपिक का आवेदन
- लेखा लिपिक की तैयारी कैसे और कहा से करे
- लेखा लिपिक बनने के लिए योगताएँ
लेखा लिपिक(account clerk) के कार्य
लेखा लिपिक उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड विभाग का एक प्रमुख पद हैं। यह पद अपने आप में विशेष जाना जाता हैं। इसमे भी लम्बी लडाई होतीं हैं। अभियार्थी के बीच। तब जाकर आप लेखा लिपिक बनते हैं।
लेखा लिपिक का प्रमुख कार्य व्यवसाय के लिए बिलिंग और लेखा कर्तव्यों का पालन करना। यह कैशियर के रूप में कार्य कर सकते हैं। रिपोर्ट भी बनाते हैं और वितरित करते हैं और इंटरडेपार्टल संचार को बनाए रखते हैं।
लेखा लिपिक बनने के लिए योगताएँ
लेखा लिपिक बनने के लिए निम्न योगताएँ अनिवार्य हैं-
1. आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुेएशन वाणीज्य ( commerce) से किया होना अनिवार्य हैं।
2. कंप्यूटर पर हिंदी टंकण (typing) में न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट होना अनिवार्य हैं।
3. आवेदक का आयु 21-40 वर्ष के बीच होना चाहिए
लेखा लिपिक बनने के लिये चरण
लेखा लिपिक बनने के लिये दो चरण होते हैं-
1. लिखित परीक्षा ( CBT based)
2. हिंदी टंकण (Hindi typing)
1. लिखित परीक्षा (CBT based)
लेखा लिपिक बनने के लिये पहले चरण मे लिखित परीक्षा होता हैं। यह CBT ( computer based test) आधारित परीक्षा होता हैं। यह पेपर हिन्दी और अंग्रेजी दोनो में होता हैं।
इस चरण में भी दो भाग होते हैं।
पहला भाग:
पहले भाग में 'CCC' स्तर के कंप्यूटर ज्ञान के आधार पर एक पेपर होता हैं। जिसमे 50 प्रश्न विकल्पीय आते हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता हैं। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती की जाती हैं। इस भाग मे परिणाम 50% से कम नही होना चाहिए। इससे कम होने पर आप दूसरे भाग मे प्रवेश नही पा सकते हैं।
दूसरा भाग:
लिखित परीक्षा के दूसरे भाग मे प्रवेश करने वाले परीक्षार्थी को CBT आधारित पेपर होता हैं जिसमे 150 प्रश्न आते हैं । जो विकल्पीय होता हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता हैं। और प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती की जाती हैं। इन निम्न विषय से प्रश्न आते हैं।
2. हिंदी टंकण ( hindi typing)
लिखित परीक्षा पास करने वाले परीक्षार्थी इसमे भाग लेते हैं । यह टेस्ट 5 मिनट का होता है। इसमे टाइपिंग की स्पीड कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए। नही तो आप बाहर हो जायेंगे। यह चरण कंप्यूटर के microsoft word मे होता हैं।
अंत में इसको पास करने के बाद आप लेखा लिपिक बनने योग्य हो जाते हैं।
लेखा लिपिक का वेतन ( सैलरी )
अब आपके अंदर ही अंदर सोच रहे होंगे कि लेखा लिपिक (account clerk) की वेतन कितना होता हैं। तो आपको बता दे कि लेखा लिपिक की सैलरी ( वेतन) 27,200-86, 100 रुपये के बीच होता हैं। इसके साथ साथ अन्य भत्ते(allowonce) भी मिलते हैं। जिसका आप लाभ उठा सकते हैं।
लेखा लिपिक का आवेदन
लेखा लिपिक के पद के लिए आवेदन की सूचना सबसे पहले sarkariresult.com अथवा UPPCL की ऑफिशियल वेबसाइट uppclonline.com पर मिलती हैं। आप चाहे तो किसी भी दोनों मे से एक वेबसाइट से फॉर्म भर सकते हैं। इसका भर्ती हर वर्ष आता हैं।
लेखा लिपिक की तैयारी कैसे और कहा से करे
लेखा लिपिक की तैयारी करने के लिए आपके पास तमाम तरीका हैं। जिसमे आप अपने नजदीकी शहर में जाकर किसी बेस्ट कोचिंग में दाखिला लेकर कर सकते हैं। इसके साथ किसी अच्छे शहर जैसे- दिल्ली, इलाहाबाद, वाराणसी, पटना आदि शहर में जाकर कोचिंग कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त आप घर बैठे भी online स्टडी भी कर सकते हैं। Online स्टडी के लिए विशेष कोचिंग प्लेटफॉर्म निम्न हैं-
1. Unacademy
2.wi-fi study
इन चैनल के अतिरिक्त भी बहुत चैनल हैं जहा आप तैयारी कर सकते हैं। और online में बिना खर्चो के आप आसानी से तैयारी कर सकते हैं।
तो दोस्तो आज के पोस्ट में बस इतना ही यदि आपके मन में कोई सवाल या सुझाव हो,तो आप हमे कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताये। हमें आपका जवाब देने में बहुत अच्छा लगेगा।
Sponsored by
https://91study.blogspot.com/Click here
4 टिप्पणियाँ
Bahut acha gyan diyr hai
जवाब देंहटाएंBhut acha g
जवाब देंहटाएंSir isle liye vacancy jab aati hai
जवाब देंहटाएंIski vacancy do saal me ek baar aata hai
हटाएंAur may - june me aata hai
दोस्तों आपको यह पोस्ट कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं