कतीरा खाने के लाभ। जानिए सेवन का सही तरीका और इसके नुकसान। सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

कतीरा खाने के लाभ | Gond Katira Ke Fayde | पूरी जानकारी हिंदी में:

क्या आप गर्मियों से परेशान है और आप कोई प्राकृतिक तरीका खोज रहे है जो आपके शरीर को ठंडा रख सके। इसके साथ-साथ आपको एनर्जी भी प्रदान करे और गर्मी के कारण होने वाले अनेक बीमारी से भी दूर रखे तो कतीरा आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। इस पोस्ट में हम जानेंगे किकतीरा क्या होता है। कतीरा खाने के लाभ क्या है? कतीरा खाने के नुकसान क्या है? कतीरा खाने का सही तरीकाइस तरह के आपके सारे प्रश्नो के उत्तर आपको इस पोस्ट में अवश्य मिलेंगे तो आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े। 

 



Table of Content 

  • कतीरा क्या होता है?
  • कतीरा खाने के लाभ
    1. शरीर को ठंडक देता है
    2. यौन कमजोरी में लाभकारी 
    3. शारीरिक ऊर्जा की वृद्धि 
    4. वजन बढ़ाने में उपयोगी 
    5. कब्ज से राहत 
    6. रोग प्रतिरोधक क्षमता में उपयोगी 
    7. भूख में वृद्धि
    8. पाचन सुधारने में सहायक 
    9. बालों को ठंडक और मजबूती देता है
    10. थकावट और तनाव का निदान 
  • कतीरा खाने के नुकसान 
    1. सर्दी-जुकाम का समस्या
    2. पाचन की दिक्कत
    3. गर्भवती महिलाओ के लिए खतरा
    4. एलर्जी होने की संभावना 
  • कतीरा खाने का सही तरीका 
  • कतीरा खाने का सही समय 
  • कतीरा के सेवन करते समय सावधानिया 
  • अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQs 
  • निष्कर्ष 

कतीरा क्या होता है?

कतीरा जिसे हम गोद कतीरा के नाम से भी जानते है। यह एक प्राकृतिक गोद है जो पेड़ो से प्राप्त होता है। यह Astragalus नामक पौधा से प्राप्त होता है। यह दिखने में सफ़ेद या हल्का पीला रंग का पारदर्शी होता है। जो क्रिस्टल रूप में पाया जाता है। कतीरा का उल्लेख आयुर्वेद में किया गया है। इसका प्रमुख उपयोग शरीर को ठंडा रखने में किया जाता है। शरीर के गर्मी दूर करने के साथ इसके बहुत तरह के फायदे भी है जो हम आगे इस पोस्ट में जानेंगे।

कतीरा खाने के लाभ

कतीरा खाने के लाभ:

कतीरा एक प्राकृतिक पदार्थ है जो केवल हमारे शरीर को ठंडा रख पता है अपितु कतीरा खाने के लाभ बहुत तरह के है। जो निम्न प्रकार से है-

  1. शरीर को ठंडक देता है
  2. यौन कमजोरी में लाभकारी 
  3. शारीरिक ऊर्जा की वृद्धि 
  4. वजन बढ़ाने में उपयोगी 
  5. कब्ज से राहत 
  6. रोग प्रतिरोधक क्षमता में उपयोगी 
  7. भूख में वृद्धि
  8. पाचन सुधारने में सहायक 
  9. बालों को ठंडक और मजबूती देता है
  10. थकावट और तनाव का निदान 

 
1. शरीर को ठंडक देता है:

कतीरा खाने के लाभ में कतीरा का सबसे ज्यादा उपयोग शरीर को ठंडा रखने में किया जाता है। यह एक प्राकृतिक तरीका है जिससे हम अपने शरीर के गर्मी और पसीने को कम कर सकते है। और गर्मियों के दिनों में भी शरीर को शीतल रख सकते है। 

2. यौन कमजोरी में लाभकारी:

यदि आप यौन कमजोरी से पीड़ित है तो कतीरा आपके लिए कतीरा का सेवन रामबाण साबित हो सकता है। लेकिन इसके लिए यह जरुरी है कि आप कतीरा का सेवन सही समय पर और सही मात्रा में निरंतर करे। आयुर्वेद में कतीरा का सेवन को यौन कमजोरी जैसे शीघ्रपतन, स्वप्नदोष वीर्य का पतलापन आदि में बहुत लाभकारी माना गया है। 

 
3. शारीरिक ऊर्जा की वृद्धि:

कतीरा का सेवन शारीरिक ऊर्जा की वृद्धि का प्राकृतिक स्रोत है। कतीरा का सेवन से थका हुआ व्यक्ति के लिए एनर्जी बूस्टर का काम करता है। कतीरा के सेवन का सही तरीका यह है कि भीगे हुए कतीरा को ठंडे दूध या शिकंजी में मिलाकर सुबह-सुबह सेवन करें। इसके सेवन से तुरंत एनर्जी ताजगी महसूस होती है। 

4. वजन बढ़ाने में उपयोगी:

यदि आप दुबलेपन और कमजोरी से परेशान है तो आपके लिए कतीरा का सेवन उत्तम साबित हो सकता है। शरीर का दुबलापन दूर करने के लिए कतीरा का सेवन एक प्राकृतिक उपाय है। यदि आप भी चाहते है कि आपका वजन बढ़ सकते तो आप कतीरा के सेवन से वजन बढ़ा सकते है। इस तरह वजन बढ़ने के लिए आप हर दिन एक चमच कतीरा को रात भर के लिए भिगो कर रखे और उसके बाद सुबह में इसे गर्म दूध के साथ सेवन करे। इस तरह से केवल आपका वजन बढ़ेगा बल्कि आपको ताकत भी मिलेगा। 

5. कब्ज से राहत:

कतीरा का सेवन कब्ज से पीड़ित रोगी के लिए उत्तम उपाय बताया गया है। कतीरा के सेवन से कब्ज दूर करने के लिए कतीरा को गर्म दूध या गर्म पानी के साथ सुबह-सुबह लेने से कब्ज से राहत मिलता है।  

6. रोग प्रतिरोधक क्षमता में उपयोगी:

क्या आप बहुत जल्दी किसी भी बीमारी से ग्रहित हो जाते है। या कोई बीमारी जल्दी ठीक नहीं होता है। इसका अर्थ है कि आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी है। यदि आप रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना चाहते है तो कतीरा का सेवन लाभकारी हो सकता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता हमारे शरीर में रोगो से लड़ने में सहायक होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि के लिए रोजाना कतीरा का सेवन दूध या ड्राई फ्रूट्स के साथ करना चाहिए।  

7. भूख में वृद्धि:

क्या आप भूख लगने से परेशान है या आपको कम भूख लगती है तो कतीरा आपके भूख को बढ़ाने में सक्षम है। कतीरा का रोजाना नियमित सेवन से भूख लगने की समस्या से निदान प्राप्त कर सकते है। 

8. पाचन सुधारने में सहायक

अगर आप पाचन के प्रमुख समस्याएँ जैसे- गैस, अपच पेट फूलने आदि से परेशान है तो कतीरा इन समस्याओ से दूर करने का सबसे सरल उपाय साबित हो सकता है। पाचन में सुधार के लिए यह जरुरी है कि कतीरा का सेवन का विधि का ज्ञान हो। कतीरा का सेवन नियमित भीगा हुआ कतीरा को गर्म पानी के साथ करना उचित होता है। कतीरा केवल पाचन सुधारने में सहायक होता है बल्कि मल त्याग को भी संतुलित रखता है। 


9. बालों को ठंडक और मजबूती देता है:

क्या आप बालो से जुड़ी समस्याएं जैसे बालों का झड़ना, डैंड्रफ, स्कैल्प में जलन या रूखापन आदि से परेशान है। और आप चाहते है कि कोई ऐसा प्राकृतिक उपाय मिल सके जो इन बालों की समस्या को दूर करने में सहायक हो तो कतीरा का सेवन सबसे उपयुक्त है। कतीरा के सेवन से केवल बालों से जुडी समस्या दूर होती है बल्कि इससे बाल घने और मजबूत होते है। इससे भी जरुरी बात गर्मियों के दिनों में बालों को कतीरा ठंडा भी रखता है।  

10. थकावट और तनाव का निदान:

आज के समय में भागदौड़ से हर कोई थकावट तनाव का शिकार है। यदि आप भी उनमे से एक है तो कतीरा का सेवन मात्र से ही आपकी यह समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए आपको रोजाना नियमित रूप से कतीरा का सेवन करना अनिवार्य है। कतीरा का सेवन दिन में सुबह के समय दूध, शहद या गर्म पानी के साथ करना उपयुक्त है।

 

कतीरा खाने के नुकसान

जिस तरह सिक्के के दो पहलु होते है ठीक उसी तरह हर चीज का फायदा और नुकसान भी होता है। कतीरा खाने के लाभ तो बहुत है लेकिन यदि हम इसका सेवन उचित मात्रा में करे तो इसके निम्न तरह के नुकसान भी हो सकते है। कतीरा खाने के नुकसान निम्न होते है। 

1.     सर्दी-जुकाम का समस्या

2.     पाचन की दिक्कत

3.     गर्भवती महिलाओ के लिए खतरा

4.     एलर्जी होने की संभावना 

1. सर्दी-जुकाम का समस्या:

कतीरा का प्रवृति ठंडक देना होता है। इस लिए यदि कतीरा का सेवन उचित मात्रा में किया जाये तो इसके परिणाम स्वरुप सर्दी, जुकाम तथा ख़ासी जैसे समस्या उत्त्पन्न हो सकती है। इसका अर्थ यह है कि इसका सेवन उचित मात्रा में ही करे। और ठंडी के दिनों में इसके सेवन से दूर रहे। 

2. पाचन की दिक्कत

जैसा कि हम जानते है कि कतीरा का सेवन से हम पाचन की समस्या को दूर भगा सकते है। लेकिन यह कभी नहीं भूलना चाहिए कतीरा का गलत सेवन या अत्यधिक सेवन से पाचन की प्रक्रिया को नुकसान भी पंहुचा सकता है। इससे दस्त, पेट फूलना और पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। 

3. गर्भवती महिलाओ के लिए खतरा

यदि आपके परिवार में कोई गर्भवती महिला है तो कतीरा के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिए। अन्यथा होने वाले संतान के लिए बहुत बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। 

4. एलर्जी होने की संभावना:

यह जरुरी नहीं है कि कतीरा का सेवन हर व्यक्ति के लिए उपयोगी सिद्ध हो। बहुत से लोगो को कतीरा का सेवन से एलर्जी की समस्या भी होती है। यदि आपको भी यह समस्या हो रही है तो तुरंत कतीरा का सेवन बंद कर देना उपयुक्त है। और यदि इसके साइड इफेक्ट्स के वजह से स्थिति गंभीर हो तो डॉक्टर को जरूर दिखाए। 

 

कतीरा खाने का सही तरीका:

कतीरा का सेवन यदि सही तरीके से किया जाये तो इसके तरह तरह कतीरा खाने के लाभ हो सकते है। बहुत से लोगो को कतीरा के सेवन का बारे में सही तरीका पता ही नहीं होता है। कतीरा का सेवन करने से पहले यह जरूर ध्यान रहे कि इसका सेवन सिमित मात्रा में ही करना चाहिए। इसलिए आइये स्टेप बाय स्टेप कतीरा के सेवन का सही तरीका के बारे में जानते है।  

  1. सबसे पहले कतीरा को धूलकर साफ़ पिने वाले पानी में एक से दो चम्मच रातभर के लिए भिगो दे। 
  2. कतीरा के रात भर भिगोने के बाद इसे अच्छे से धोकर छान ले 
  3. इसके बाद आप इसे ठंडियों के दिन में थोड़ी मात्रा में गर्म दूध या गर्म पानी के साथ ले। 
  4. यदि आप ठंडियों के समय में सेवन करना चाहते है तो आप इसे शरबत, दूध, ठंडा पानी तथा अन्य किसी ठन्डे फलो के जूस के साथ सेवन कर सकते है। 
  5. याद रहे इसका सेवन ठंडी के दिन में कम से कम आधा चम्मच ही करे और गर्मियों के दिनों में एक चम्मच करना चाहिए। 
  6. बिना पानी में भिगोए इसका सेवन करने से बचना चाहिए। 

 
कतीरा खाने का सही समय:     

कतीरा खाने का सही समय क्या है यह सवाल हर किसी के मन में होता है। कतीरा का सबसे ज्यादा उपयोग गर्मियों के दिनों में ठंडी से राहत पाने के लिए किया जाता है। लेकिन गर्मियों के दिनों में इसका सेवन का सही समय क्या है आइये जानते है

  1. सुबह खाली पेट सेवन करे
  2. गर्मियों के समय दोपहर में

1. सुबह खाली पेट सेवन करे

यदि आप कतीरा का सबसे ज्यादा लाभ लेना चाहते है तो इसका सेवन सुबह के समय खाली पेट करना सबसे उपयुक्त है। इससे दिन भर आपको ताजगी महसूस होती है।  

2. गर्मियों के समय दोपहर में

यदि आप गर्मियों के समय में लू से बचाव करना चाहते है तो कतीरा का सेवन दोपहर के समय में करे। इससे आप अपने आप को लू से सुरक्षित कर सकते है। यह आपके शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ता है। जिससे आपका शरीर का डिहाइड्रेशन कम होता है। और आप लू से बच सकते है। 

 

कतीरा के सेवन करते समय सावधानिया:

यदि कतीरा आपके लिए वरदान साबित हो सकता है तो यदि आप इसके सेवन में सावधानियाँ नहीं अपनाते है तो यह आपके लिए श्राप भी बन सकता है। आइये जानते है कतीरा के सेवन में किस तरह की सावधानिया जरुरी है -

  1. कतीरा का सेवन कभी भी पेय पदार्थो के साथ ही करना चाहिए 
  2. गर्भवती महिलाये इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें 
  3. एलर्जी की समस्या वाले व्यक्ति इसका सेवन बिना डॉक्टर के सलाह के भूल कर भी करे 
  4. इसका सेवन की मात्रा एक से दो चम्मच से ज्यादा नहीं होनी चाहिए 
  5. ठंडी के समय में कम मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए 
  6. यदि आप किसी बीमारी से ग्रसित है तो कतीरा का सेवन को परहेज करे 
  7. किसी भी समय में कच्चा कतीरा के सेवन का परहेज करे। 
  8. यदि आप किसी भी प्रकार का अंग्रेजी दवा का सेवन कर रहे है तो कतीरा का सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले। 

 

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQs: 

Q1: क्या पुरुषों को गोंद कतीरा खाना चाहिए?

उत्तरहाँ, पुरुषो के लिए गोंद कतीरा फायदेमंद रहता है। 

 

Q2 : गोंद कतीरा से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

उत्तरशारीरिक गर्मी पेट के पाचन से जुडी हुई बीमारी गोद कतीरा से ठीक होती है। 

 

Q3: 1 दिन में कितना गोंद कतीरा खाना चाहिए?

उत्तरएक दिन में गोद कतीरा एक से दो चम्मच ही खाना चाहिए। 

 

Q4: गोंद कतीरा कब नहीं खाना चाहिए?

उत्तरगोद कतीरा का सेवन सर्दी,जुकाम और ख़ासी होने पर नहीं खाना चाहिए। 

 

Q5: क्या कतीरा ब्रेस्ट साइज बढ़ाती है?

उत्तर- हाँ, कुछ हद तक कतीरा ब्रेस्ट के साइज बढाती है। 

 

Q6: गोंद कतीरा किस मौसम में खाना चाहिए?

उत्तरगोंद कतीरा का सेवन गर्मी के मौसम में सबसे उपयुक्त है। 


Q7: गोंद कतीरा का दूसरा नाम क्या है?

उत्तर- गोंद कतीरा का दूसरा नाम कथिला गम है। 

 

Q8: सबसे महंगा गोंद कौन सा है?

उत्तर- गोंद लुबान या ओउधी गोंद को सबसे महंगा गोंद माना जाता है। यह दस हजार रुपये किलोग्राम तक मिलता है। 

 

Q9: कतीरा कैसे खाएं?

उत्तरकतीरा का सेवन रातभर भिगोकर दूध या गर्म पानी के साथ करना चाहिए।

 

Q10: गोंद कतीरा और दूध खाने के क्या फायदे हैं?

उत्तरगोंद कतीरा हमारे शरीर को ठंडा रखता है जबकि दूध हमारे शरीर में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाता है। 

 
निष्कर्ष (Conclusion):

यदि आप लोगो को हमारा यह पोस्ट पसंद आया हो तो आप यह पोस्ट उन दोस्तों के पास जरूर शेयर करे जो गर्मियों से परेशान है और राहत पाना चाहता है। उम्मीद करता हूँ कि आप लोगो को कतीरा खाने के लाभ के बारे में सभी जानकारी मिल गयी होंगी यदि अभी भी आपके मन में कतीरा खाने के लाभ से जुडी कोई भी सवाल हो तो आप कमेंट बॉक्स में लिखकर पूछ सकते है। 


धन्यवाद 
जय हिन्द 
वन्दे मातरम 


ये भी पढ़िए

Sist Kya Hota Hai? लक्षण ,कारण और इसके उपचार।

दांतों के डॉक्टर कैसे बनें।

Bachelor Kya Hota Hai?

 

 

 


एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ

दोस्तों आपको यह पोस्ट कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं