वैज्ञानिक(Scientist) कैसे बनें? जरूरी स्किल्स, योग्यता, सैलरी पूरी जानकारी हिंदी में।

वैज्ञानिक(Scientist) कैसे बनें?

देश का बच्चा बच्चा वैज्ञानिक का नाम बचपन से सुनता आ रहा है और आये दिन बार-बार न्यूज़ सुनने को मिलता है ISRO और NASA मे वैज्ञानिक ने इस मिसाइल की खोज की। 

यानी हर दिन जब भी हमे किसी भी प्रकार का वैज्ञानिक द्वारा अविष्कार या खोज के बारे मे पता चलता है तो हमारे मन मे यह सवाल उठता हैं कि वैज्ञानिक किसे कहते हैं? वैज्ञानिक कैसे बनें? वैज्ञानिक बनने के लिए क्या पढाई करनी पड़ती हैं। वैज्ञानिक बनना हैं तो क्या करना पड़ेगा? Scientist बनने के लिए कितना पैसा लगता है? ISRO scientist कैसे बने? तो वैज्ञानिक से संबंधित सभी सवालो का उत्तर हमको आपको इस पोस्ट मे आगे देंगे तो आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े। 

वैज्ञानिक(Scientist) कैसे बनें?




वैज्ञानिक(Scientist) किसे कहते हैं? 

वैज्ञानिक (Scientist) वह व्यक्ति होता है जो अपने ज्ञान और मेहनत के द्वारा नई चीजों का खोज करता हैं जिससे हमारा दैनिक जीवन बहुत ही सहज हो जाता है। जैसे टेलीफोन की खोज जब ग्राहम बेल ने की जिसके वजह से ही आज हम हजारो किलोमीटर दूर बैठे किसी भी व्यक्ति के पास आसानी से बात कर पाते है। ठीक दूसरे उदाहरण की बात करे तो वह है बिजली का बल्ब का अविष्कार ने हमारे जीवन को बिल्कुल बदल के रख दिया। जहा बिना बिजली के बल्ब के हमारा जीवन अंधकार मे जीते थे वही आज उन वैज्ञानिक के अविष्कार ने हमारा जीवन उजालों से भर दिया। 


वैज्ञानिक(Scientist) कितने प्रकार के होते हैं

वैज्ञानिक का प्रकार जानने से पहले ये जानना जरूरी है कि वैज्ञानिक अलग अलग प्रकार के क्यों होते है। इसका कारण यह है कि वैज्ञानिक जब अलग अलग विषय या क्षेत्र मे खोज करता है इस लिए उनके प्रकार भी विभिन्न होते है। 

  • खगोल वैज्ञानिक (Astronomer)
  • रसायन वैज्ञानिक (Chemist)
  • पर्यावरण वैज्ञानिक (Environmental Scientist)
  • कंप्यूटर वैज्ञानिक (Computer Scientist)
  • भौतिक वैज्ञानिक (Physicist)
  • न्यूरो वैज्ञानिक (Neuroscientist)
  • जीव वैज्ञानिक (Biologist)
  • चिकित्सा वैज्ञानिक (Medical Scientist)
  • समुद्र वैज्ञानिक (Marine Scientist)
  • पृथ्वी वैज्ञानिक (Geologist)


वैज्ञानिक(Scientist) बनने के लिए क्या पढाई करनी पड़ती हैं।

वैज्ञानिक किसी एक विषय के विशेषज्ञ होते हैं। और किसी विषय मे विशेषज्ञ बनने के लिए Ph.D करना पड़ता हैं। Ph.D करने करने से पहले वैज्ञानिक बनने के लिए निम्न पढाई करनी पड़ती हैं। 

  • सबसे पहले 10th पास करना होता हैं। 
  • उसके बाद 12th मे physics,chemistry,maths,आदि विषयो से पढाई करे। और यदि आपको चिकित्सा वैज्ञानिक (Medical Scientist) बनना हैं तो biology का चयन करेंगे। 
  • 12th पास करने के बाद से graduation करना होता हैं 
  • Graduation के बाद जिस विषयो से graduation किया उसी विषय से पोस्ट graduation करना होता हैं। 
  • इसके बाद आप Ph.D कर सकते हैं। और उस विषय में Ph.D करके एक योग्य वैज्ञानिक बन सकते हैं।


वैज्ञानिक(Scientist) कैसे बनें?  

बचपन मे जब हम वैज्ञानिक बनने का सपना देखते थे तो यही सवाल बार बार हमारे मन मे आता था कि वैज्ञानिक कैसे बनें? तो आज हम आगे आपके इस सवाल का जवाब देकर आपके "वैज्ञानिक कैसे बनें?" के सपने को केवल सपना नही हकीकत मे बदलने के लिए सहायता कर पाएंगे। वैज्ञानिक बनना यह एक विस्तृत प्रक्रिया हैं जिसके लिए बहुत साल लग जाते है। आगे "वैज्ञानिक(Scientist) बनने के लिए क्या करें" के बारे में बताया गया हैं। 


वैज्ञानिक(Scientist) बनना हैं तो क्या करना पड़ेगा? पूरी प्रक्रिया:

जैसा कि हमने उपर पढ़ा कि वैज्ञानिक विभिन्न प्रकार के होते है तो उसी तरह विभिन्न क्षेत्रों या विषय मे वैज्ञानिक बनने के लिए अलग अलग विषय से नीचे वैज्ञानिक कैसे बनें? की पूरी प्रक्रिया निम्न हैं। 


 1. 10वीं कक्षा पास करें:

यदि आप 10th या उससे छोटे क्लास मे पढाई कर रहे है तो सबसे पहले आप अपना 10th का परीक्षा पास करे। और ध्यान रहे आप जिस विषय से वैज्ञानिक बनना चाहते हैं उस विषय का चुनाव करने का सही समय यही होता हैं जिससे यही से आपका बेसिक मजबूत होगा और आप वैज्ञानिक बनने का सफर भी सुगम होगा


2. 12वीं में Science stream चुने:

10th पास करने के बाद 12वीं में आपको Physics, Chemistry और Maths लेना होता हैं और यदि आप Medical Scientist बनना चाहते हैं, तो Biology का चयन करें।


3. स्नातक (Graduation) की पढाई करें:

Scientist बनने की प्रक्रिया में 12th पास करने के बाद आपको स्नातक (Graduation) के लिए विश्वविद्यालय में प्रवेश लेना होता हैं उसके लिए आपको Physics, Chemistry, Biology, Maths, Computer Science,engineering आदि विषयों का चुनाव करना होता हैं। फ़िर आपको अपना स्नातक (Graduation) चुने गए विषय से पुरा करना होता हैं। 


4. स्नातकोत्तर (Post Graduation) की पढाई  करें:

 वैज्ञानिक कैसे बनें? के सफर में आगे आपको स्नातकोत्तर (Post-Graduation) के लिए स्नातक (Graduation) मे चुने हुए विषय से पढाई के लिए कॉलेज मे एडमिशन लेना होता है। इस तरह आपको अपना स्नातकोत्तर (Post-Graduation) पास करना होता हैं। 


5. Ph.D(Docter of Phylosophy) करें:

पोस्ट ग्रेजुेएशन पूरा करने के बाद वैज्ञानिक बनने के लिए आगे आपको पोस्ट ग्रेजुेएशन मे चुने गए विषय से Ph.D करना होता हैं। जिसके बाद आप उस विषय के विशेषज्ञ हो जायेंगे। और इसके साथ आप वैज्ञानिक बनने के सपने के बहुत करीब पहुँच जायेंगे। 


6. वैज्ञानिक(Scientist) की नौकरी के लिए आवेदन(Apply) करे: 

उपरोक्त बताये गये पढाई पुरा करने के बाद आपको वैज्ञानिक के रूप मे काम करने के लिए बड़े-बड़े रिसर्च संस्थानों मे आवेदन करना होता हैं। वैज्ञानिक की नौकरी के लिए प्रमुख संस्थान निम्न हैं। 

  • Indian Space Research Organisation (ISRO)-भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
  • Defence Research and Development Organisation (DRDO)-रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
  • Bhabha Atomic Research Centre (BARC)-भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र
  • Council of Scientific and Industrial Research (CSIR)-वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद

7. ISRO, DRDO, CSIR, BARC में आवेदन कैसे करे?

ऊपर बताये गए संस्थानों ISRO, DRDO, CSIR,BARC,NASA में आवेदक कैसे करे ये सवाल भी आपके मन में आता होगा तो इसके लिए आपको इन संस्थानोंके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप अप्लाई कर सकते है। जिसके लिंक संस्थानोंके नाम के साथ इस प्रकार है-


उपर बताये गए संस्थानों मे प्रवेश के लिए हर साल उनके द्वारा वैज्ञानिक पद के लिए रिक्तयों (Vacancy) आती हैं। आवेदन के बाद आपको पेपर देना होता हैं। उनके पेपर को पास करने के बाद आपका सपना इस तरह हकीकत में बदल जायेगा और आप भी किसी एक विषय पर रीसर्च करके नये-नये अविष्कार कर सकते हैं। दुनिया को आप भी बुलंदियों पर लेकर जा सकते हैं। आप भी थामस अल्वा एडिसन के जैसे ही बल्ब जैसे बड़े खोज करके अपना नाम इतिहास मे दर्ज कर सकते हैं। 


वैज्ञानिक(Scientist) बनने के जरूरी स्किल्स:

एक वैज्ञानिक बनने का सपना तो हर कोई देखता हैं और सोचता हैं कि वह कौन से जरूरी स्किल्स हैं जो मेरे अंदर होने चाहिए। इस सवाल के जवाब को ध्यान मे रखते हुए Scientist बनने के कुछ जरूरी स्किल्स नीचे दिये गए है। 

  • जिज्ञासु स्वभाव और चीज़ों को जानने की प्रबल उत्तेजना
  • गहरी सोच और विश्लेषण करने की क्षमता।
  • रिसर्च और observation में रुचि।
  • समस्याओं का समाधान खोजने की कला।
  • तकनीकी ज्ञान और आधुनिक उपकरणों की समझ।
  • लंबे समय तक काम करने का धैर्य।
  • असफलता से हार न मानना।
  • रिसर्च को अच्छे से लिखने और समझाने की क्षमता।
  • गणित और तर्कशक्ति में मजबूत पकड़।
  • रचनात्मक सोच और नया करने का जुनून।


वैज्ञानिक(Scientist) बनने के लिए कितना पैसा लगता है? 

वैज्ञानिक बनने के रास्ते मे एक सवाल जरूर हमारे मन मे आता हैं कि वैज्ञानिक बनने के लिए पैसा कितना लगता हैं। इसका जवाब दो बातों पर निर्भर करता हैं। यदि आप उपर बताये गए educational qualification जैसे 10th, 12th, ग्रेजुएशन , पोस्ट ग्रेजुएशन और Ph.D आदि सरकारी या निजी संस्थाओ से करते हैं। यदि आप सरकारी संस्था से पढाई करते हैं तो छात्रवृत्ति भी सरकार द्वारा मिलती हैं जिससे आपका फीस का खर्च तो न के बराबर आता हैं और यदि आप निजी संस्थानों से पढाई करते हैं तो खर्च 2 लाख तक जाता हैं। वही अगर आप अपना पढाई के दौरान B tech,Mtech का चयन करते हैं तो निजी संस्थानों मे वैज्ञानिक बनने के लिए 6 लाख तक पैसा लगता हैं। 


ISRO वैज्ञानिक(Scientist) कैसे बने? 

ISRO वैज्ञानिक(Scientist) कैसे बने? ये जानने से पहले आपको यह जानना बहुत जरूरी हैं कि ISRO क्या होता हैं। ISRO का पुरा नाम Indian Space Research Organisation (ISRO) हैं जिसे हम हिंदी में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के नाम से जानते हैं। अब "ISRO वैज्ञानिक(Scientist) कैसे बने?"  की पूरी प्रक्रिया इस प्रकार हैं। 

  1. सबसे पहले आप अपना 10th का परीक्षा को पास करे। 
  2. 12th में प्रवेश के दौरान physics, chemistry, biology विषय का चयन करे और परीक्षा को पास करे
  3. Physics, chemistry, biology से ग्रेजुएशन (BSc) और पोस्ट ग्रेजुएशन (MSc) पास करे या यदि आप चाहे तो engineering से ग्रेजुएशन (B tech) और पोस्ट ग्रेजुएशन (M.tech) भी कर सकते है। लेकिन एक बाद याद रहे आपका ग्रेजुएशन मे न्युनतम 65% मार्क आने अनिवार्य हैं। 
  4. ISRO का ICRB Exam के लिए आवेदन करे। 
  5. ISRO द्वारा कराये गए ICRB Exam के written और interview के चरण को पास करे। 
  6. इसके बाद ISRO में Scientist/Engineer ‘SC के पद पर वैज्ञानिक बनने का मौका मिलता हैं। और शुरुआती सैलरी 56,100₹ + अन्य भत्तो से शुरू होती हैं। 

ऊपर बताये गए स्टेप "ISRO वैज्ञानिक(Scientist) कैसे बने? " का आपका सफर को आसान बना देगा। 

वैज्ञानिक(Scientist) का सेलरी कितनी होतीं है:

वैज्ञानिक बनने के बाद सबसे ज्यादा रुचि हमें यह जानने मे होती हैं कि एक वैज्ञानिक की सैलरी कितनी होती हैं।एक वैज्ञानिक की सैलरी की शुरुआत बेसिक पे 56100₹ प्रति महीने से होती हैं यह सैलरी जूनियर लेवल पर जब आप जॉइन करते हैं तो मिलता हैं और इसके अलावा अन्य भत्ते जैसे TA, DA और HRA मिलकर यह सैलरी लाख तक पहुँच जाती हैं। 

जैसे जैसे आप जूनियर लेवल से एक्सपेरिएंस के बाद आप सीनियर लेवल के वैज्ञानिक बनते है तो वैज्ञानिक की सैलरी 2.5 लाख प्रति महीने होती हैं। 


वैज्ञानिक(Scientist) के लिए अन्य career अवसर:

यदि एक वैज्ञानिक को पढाई करने के बाद ISRO, NASA, BRDO, BARC जैसे संस्थानों मे काम करने का मौका नही मिलता हैं या परीक्षा को पास करने मे सफल नही होता हैं तो इसके अलावा भी उनके पास निम्न अवसर हैं जो इस प्रकार नीचे दिये गए हैं। 

  1. रिसर्च असिस्टेंट के रूप मे काम सकते हैं।
  2. कॉलेज या यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर का जॉब कर सकते हैं।
  3. सरकारी वैज्ञानिक विभागों में नौकरी पा सकते हैं।
  4. प्राइवेट कंपनियों में R&D में जॉब कर सकते हैं। 
  5. विदेशी रिसर्च लैब में रिसर्च कर सकते हैं।
  6. TCS, infosys जैसे IT कंपनी मे डाटा साइंटिस्ट का जॉब कर सकते हैं। 


हर बार पूछे जाने वाले प्रश्न FAQs:


Q1: सबसे कम उम्र का वैज्ञानिक कौन हैं

उत्तर: Taylor Wilson ने 14 साल में फ्यूज़न रिएक्टर बनाया था।

Q2: वैज्ञानिक बनना है तो क्या करना पड़ेगा?

उत्तर: 12वीं के बाद ग्रेजुएशन ,पोस्ट ग्रेजुएशन फिर Ph.D के बाद ISRO जैसे संस्थानों में आवेदन करना होता है ।

Q3: 12th के बाद Scientist कैसे बनें?

उत्तर: Ph.D करें,उसके बाद ISRO,BARC ,DRDO जैसे संस्थानों में आवेदन करे ।

Q4: 12th ke baad scientist kaise bane?

उत्तर: PCM/PCB से B.Sc., फिर M.Sc. और Ph.D. करें।

Q5: Medical Scientist कैसे बने? 

उत्तर: PCB से 12वीं पास करे और ग्रेजुएशन ,पोस्ट ग्रेजुएशन फिर Ph.D उसके बाद सरकारी AIIMS,ICMR जैसे संस्थानों में आवेदन करके Medical Scientist बन सकते है। 

Q6: B.Sc. के बाद Scientist कैसे बने? 

उत्तर: M.Sc. और Ph.D. करके देश के बड़े संस्थानों जैसे ISRO,BARC ,DRDO में आवेदन करे। 

Q7: Scientist बनने के लिए कौन सी स्ट्रीम लें?

उत्तर: Science स्ट्रीम, यानी PCB या PCM से 12वीं करें।

Q8: क्या Arts वाले साइंटिस्ट बन सकते हैं?

उत्तर: नहीं, साइंटिस्ट के लिए Science स्ट्रीम ज़रूरी है।

Q9: Scientist बनने में कितना टाइम लगता है?

उत्तर: यह एक लम्बा प्रोसेस है इसमें कम से कम लगभग 8 साल।

Q10: क्या लड़कियाँ साइंटिस्ट बन सकती हैं?

उत्तर: हा , साइंटिस्ट लड़कियों भी बन सकती है। 

Q11: साइंटिस्ट की सरकारी नौकरी कैसे मिलेगी?

उत्तर: ISRO, DRDO, CSIR,BARC,NASA जैसी संस्थाओं में आवेदन करें।

Q12: साइंटिस्ट की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर: साइंटिस्ट की शुरूआती सैलरी 56,100 रुपये प्रति महीने से शुरू होता है और सीनियर लेवल पर 2.5 लाख तक होता है। 

Q13: क्या बिना Ph.D. के साइंटिस्ट बन सकते हैं?

उत्तर: हाँ, लेकिन Ph.D. से रिसर्च में ज्यादा मौके मिलते हैं।

Q14: साइंटिस्ट बनने के लिए कौन सी एग्जाम देनी होती है?

उत्तर: CSIR-NET, GATE, JRF, JAM जैसी परीक्षाएं देने के बाद ISRO, DRDO, CSIR,BARC,NASA जैसी संस्थाओं में आवेदन करके उनके प्रवेश परीक्षा को पास करना पड़ता है।

Q15: इंडिया के सबसे बड़े साइंटिस्ट कौन हैं?

उत्तर: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, होमी भाभा, सी.वी. रमन।


ये भी पढ़िए- 




निष्कर्ष(Conclusion):

वैज्ञानिक बनना केवल एक सपना नही होना चाहिए बल्कि दुनिया के लोगो के जीवन के लिए एक ऐसा अविष्कार करना है ताकि उनका जीवन और सरल और सुगम हों सके। 

आज के इस पोस्ट "वैज्ञानिक कैसे बने" में हमने पूरी प्रक्रिया के बारे मे अवगत हुए। 10th से लेकर Ph.D तक  हमने आपको पूरी जानकारी दी है। उम्मीद करता हूँ कि आप लोगो के सारें सवालो जैसे वैज्ञानिक बनने के लिए क्या पढाई करनी पड़ती हैं। वैज्ञानिक बनना हैं तो क्या करना पड़ेगा? Scientist बनने के लिए कितना पैसा लगता है? ISRO scientist कैसे बने? के जवाब आपको मिल गया होगा। यदि आप लोगो को हमारा यह पोस्ट पसंद आया हो तो अपने दोस्त के पास भी जरूर भेजे और और यदि अभी भी आपके मन मे वैज्ञानिक बनने के बारे मे कोई सवाल हो तो आप कॉमेंट करके पूछ सकते है। 


धन्यवाद 

जय हिंद

वन्दे मातरम

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ